फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवजात की मौत मामले में सच्चिदानंद अस्पताल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद हॉस्पिटल में नवजात बच्ची की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर हॉस्पिटल संचालक को संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि ग्राम अमडरिया के अश्वनी कुमार मिश्रा की चार दिवसीय नवजात बच्ची की 24 अगस्त को सच्चिदानंद हॉस्पिटल में मौत हुई थी। प्रकरण की जांच के लिए गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने बताया कि नोटिस के माध्यम से संचालक से मामले से संबंधित अपना पक्ष और आवश्यक अभिलेख निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने चेताया कि सात दिन के भीतर जवाब नहीं मिलने या प्रस्तुत स्पष्टीकरण और अभिलेख असंतोषजनक पाए जाने पर हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त करने पर निर्णय लिया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि मामले में नियमानुसार अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी निजी चिकित्सालयों के लिए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही या निर्धारित मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें