फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से नाले की खुदाई के मामले में नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से नाले की खुदाई के मामले में नोटिस जारी
विज्ञापन

बीडीओ आवास के बगल में हो रही थी नाले की खुदाई
सुकरौली(कुशीनगर)। ब्लॉक परिसर स्थित बीडीओ आवास के बगल में नाली निर्माण के दौरान मजदूरों के स्थान पर जेसीबी से नाले की खुदाई कराई जा रही है। इस मामले में ब्लॉक के जिम्मेदार एक-दूसरे की गलती बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर बीडीओ ने नोटिस जारी कर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा है।
कोरोना संक्रमण के कारण लोग रोजगार के लिए परेशान हैं। कामगारों को मनरेगा के माध्यम से भी रोजगार नहीं मिल पा रहा। सुकरौली ब्लॉक मुख्यालय के पास मनरेगा श्रमिकों को रोजगार देने की योजनाएं चलाई जा रही हैं। आरोप है कि बीडीओ आवास के बगल में हो रहे नाली निर्माण में मनरेगा नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी से गड्ढे की खुदाई कराने पर कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत रामाशीष गौतम ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र पंचायत से कराया जा रहा है। मनरेगा एपीओ संदीप पटेल ने कहा कि लागत और नियमावली के तहत इस कार्य से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। बीडीओ ऊषा पाल ने बताया कि उनके आवास और कार्यालय के बगल में नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों की जगह जेसीबी से खुदाई के मामले की जानकारी हुई है। इस मामले में जिम्मेदार को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें