फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षक नहीं, गांव के युवक ने मासूम से की थी दरिंदगी, गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तरयासुजान थाना के एक गांव में तीन दिन पूर्व पांच साल की छात्रा से दरिंदगी के मामले पुलिस ने असली आरोपी को बेनकाब कर दिया। सोमवार को पुलिस ने गांव के 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसने आम का टोकरा देने का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया था। शिक्षक को पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना के एक गांव की पांच वर्षीय छत्रा कक्षा एक में पढ़ती है रोज की तरह शुक्रवार को स्कूल पढ़ने गई थी। दिन में 11 बजे मध्यावकाश होने पर घर के लिए चली। रास्ते में आरोपी के दरवाजे के पास आम का टिकोरा बीनने लगी। आरोपी टिकोरा का लालच देकर छात्रा को अपने घर में ले गया और दरिंदगी की। घर वाले आनन फानन में शाम को रक्तस्राव होने पर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर पहुंचे और परिषदीय स्कूलों के शिक्षक इमामुद्दीन पर प्राथमिक की दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो दुष्कर्म का आरोपी गांव का ही 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह निकला। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी की मौत 10 साल पूर्व हो चुकी है। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया की असली आरोपी सुरेंद्र था। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें