फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक में लापता दो लोगों का नहीं चला पता, तलाश जारी

Thu, 16 Jul 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी में अलग-अलग घटनाओं में लापता दो लोगों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी है लेकिन नदी का तेज बहाव रेस्क्यू अभियान में बाधा बना हुआ है।
विज्ञापन

पहली घटना खड्डा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की है। मोबीन अपने पिता और भाई दियारा क्षेत्र में खेत में खाद डालने गए थे। लौटते समय नदी की एक धारा पैदल पार करने के दौरान वह तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए।
घटना के बाद से ग्रामीणों और एसडीआर एफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका पता नहीं चल सका था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी घटना खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल गांव की है। यहां 15 वर्षीय अनुष्का मंगलवार को गंडक नदी किनारे गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गई। उसकी भी लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खड्डा संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में एसडीआर एफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। नदी का तेज बहाव अभियान में चुनौती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें