फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज में रोडवेज सेवा नहीं, डग्गामारों की चांदी

Thu, 23 Jan 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। तहसील मुख्यालय होने के बावजूद दर्जा प्राप्त हुए दस वर्ष बीत गए, लेकिन अब तक यहां से रोडवेज बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते लोग अधिक किराया चुकाने के बाद भी डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। सबकुछ जानने के बाद भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा गोरखपुर जाने और जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील मुख्यालय के साथ साथ रेलवे जंक्शन होने के अलावा जिला मुख्यालय गोरखपुर महराजगंज और देवरिया के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके चलते हर समय यात्रियों की भाड़ रहती है, लेकिन रोडवेज बस सेवा शुरू नहीं होने के चलते अधिक किराया चुकाने के बाद भी डग्गामार वाहनों के सहारे यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें