फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
हाटा तहसील के उपकेंद्र भीष्वा में रविवार को 33 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
24 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से बिलबिलाए लोग
विज्ञापन

आज दोपहर बाद सप्लाई की संभावना, दो दिन बाद आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। पिछले एक सप्ताह से जिले की आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। 24 घंटे से पडरौना नगर में बिजली के दर्शन तक नहीं हुए। उमस भरी गर्मी की वजह से लोग लोग बिलबिला रहे हैं। वाटर सप्लाई तक नहीं होने से लोगों को पीने के पानी तक के लिए जूझना पडा। वैसे नगर की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होने में अभी दो दिन का वक्त लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
वैसे दो महीने से बेतहाशा बिजली की कटौती हो रही थी। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें भी आम हो गई हैं। ढीले जर्जर तार पाल की वजह से लोकल फाल्ट प्रमुख समस्या बन गई है। इधर एक सप्ताह से पड़रौना नगर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। 24 घंटे से नगर में बिजली आपूर्ति ठप है। पडरौना विद्युत उपकेंद्र पर लगा आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा था। सात ब्रेकर भी जल गए हैं। छावनी में लाइन दुरुस्त नहीं हो पाई है। बिजली संकट से हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी एक्सईन चंद्रबली ने बताया कि पडरौना विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जलने से स्थिति बिगड़ी है। गोरखपुर से आठ एमबीए का नया ट्रांसफार्मर मंगाकर चढ़वा दिया गया है। उसमें तेल भी डाल दिया गया है। तेल गरम होने में छह घंटे का समय लगेगा। बारिश की वजह से जले सात ब्रेकर नहीं बदले जा सके हैं। इस से समस्या बनी हुई है। गोरखपुर से सोमवार को एक्सपर्ट आएंगे और गड़बड़ी ठीक करने की कोशिश करेंगे। वैसे पडरौना में सोमवार दोपहर बाद आपूर्ति मिलने की उम्मीद है, लेकिन व्यवस्था पटरी पर लौटने में अभी दो दिन का वक्त लगेगा।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग
हाटा। तहसील के भीष्वा धूस स्थित 33 केवीए का ट्रांसफार्मर में रविवार को आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। करीब एक घंटे तक अफरातफरी रही। ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र के करीब 10 हजार से अधिक लोगों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। जानकारी होने पर सैकड़ों लोग उपकेंद्र पहुंचकर जल्द ही ठीक कराने की मांग की। एसडीओ पीके गुप्ता ने बताया कि तकनीकी टीम को भेज कर ट्रांसफार्मर ठीक कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें