फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा गबन मामले में कोई दोषी नहीं बचेगा : विधायक

Thu, 09 Jul 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि मंदिर चंदा गबन मामले में कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे के भीतर एसआईटी गठित कर जांच शुरू करा दी थी। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी ट्रस्ट से जुड़ा कोई व्यक्ति भ्रष्ट निकला है तो इसका दोष सरकार पर नहीं मढ़ा जा सकता। कानून अपना काम करेगा और आवश्यकता पड़ने पर बुल्डोजर जैसी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

‎मंगलवार की देर शाम विजयपुर दक्षिणपट्टी स्थित रामकथा प्रवक्ता आचार्य कीर्तिकर के आवास पर प्रेसवार्ता में विधायक ने कहा कि ट्रस्ट से जुड़े एक व्यक्ति की समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता से 900 बार बातचीत होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के गलत आचरण से पूरी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाया जा सकता और सरकार किसी भी दोषी को संरक्षण नहीं देगी।
विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में बिजली, शिक्षा, सड़क सहित विभिन्न विभागों की स्थिति किसी से छिपी नहीं थी, जबकि आज हर क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में बच्चों को जूते, मोजे, बैग, पुस्तकें सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। स्पेशल टीईटी, डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का पारदर्शी लाभ, आयुष्मान भारत योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से उनके अनुशंसा पत्रों पर क्षेत्र के जरूरतमंदों को 60 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता स्वीकृत की जा चुकी है। विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव केवल ट्विटर और फेसबुक तक सीमित हैं तथा धरातल पर कोई संघर्ष दिखाई नहीं देता। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जिलों और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें