लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोई संक्रमित
पडरौना। ढाई माह से अधिक समय तक कोरोना महामारी के दहशत से अब थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी कोई व्यक्ति जिले में कोरोना संक्रमित नहीं मिला। इसके अलावा पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 2369 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए। जबकि 2032 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। अब तक कराई गई 750561 लोगों की जांच में 15572 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 224 मरीजों की मौत हो चुकी है। 15326 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 22 हो गई है।