फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महीने भर से गांव में नहीं है बिजली, गांव वालों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोकवा बाजार। क्षेत्र के दहारीपट्टी गांव में पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। अत्यधिक ओवरलोड के चलते महज एक महीने के भीतर गांव में करीब आठ ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद जैसे ही बिजली कनेक्शन जोड़े जाते हैं, वह ओवरलोड के कारण तुरंत जल जाता है। गांव के लोग लंबे समय से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस गंभीर समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया और समस्या का समाधान न होने पर उपकेंद्र का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दहारीपट्टी गांव के लोग बिजली संकट से त्रस्त हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे अपनी समस्या लेकर बार-बार शिकायत करते हैं या उपकेंद्र पर पहुंचते हैं, तो बिजलीकर्मी उन्हें धमकाते हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग पिछले करीब एक साल से लगातार की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार की शाम तक ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया, तो वे शनिवार को सुबह 10 बजे बिजली उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली निगम के कर्मचारियों की होगी।
प्रदर्शन और आक्रोश जताने के दौरान श्रवण गुप्ता, मुमताज, अखिलेश, दीपक, प्रिंस, आदित्य, आलोक, सिकंदर, अभिषेक, रितेश, देवानंद, कल्लू, किशन, बिजुली, बिट्टू, रामप्रवेश, गीता देवी, नागनी देवी, सुनीता देवी, जानकी देवी, आरती देवी, मैं देवी, बिंदा देवी और प्रमिला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें