फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक से कर रहे थे स्टंटबाजी, हादसे का हो गए शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार युवकों की स्टंटबाजी राहगीरों के लिए गंभीर मुसीबत बनती जा रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर स्टंटबाजी के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने सामने से आ रही दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एयरपोर्ट कर्मचारी समेत कुल पांच युवक घायल हो गए। हादसे में एयरपोर्ट कर्मचारी का एक पैर टूट गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को कसया सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के पतया गांव निवासी अभय मद्धेशिया (20) अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर निवासी एयरपोर्ट कर्मचारी प्रकाश गुप्ता (30) ने बाजार तक जाने के लिए उनसे लिफ्ट मांगी। प्रकाश को बाइक पर बैठाकर अभय जैसे ही आगे बढ़े, तभी सामने से स्टंटबाजी करते हुए आ रहे बाइक पर सवार तीन युवक ने उनकी बाइक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार सिताबारी गोबरही निवासी अबरार सिद्दीकी (19), गंगा छपरा निवासी इरफान अंसारी (20) और अरमान अंसारी (21) घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां के डॉक्टरों ने अभय मद्धेशिया और प्रकाश गुप्ता की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।

स्टंटबाजों से राहगीरों में दहशत
एयरपोर्ट मार्ग पर बाइक से स्टंट करने वाले युवकों की मनमानी से आम राहगीरों और स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन सिरफिरे युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाने के साथ-साथ बेहद खतरनाक तरीके से स्टंट करते हैं। यदि समय रहते ऐसे बेलगाम बाइक सवारों पर कड़ा अंकुश नहीं लगाया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इससे पूर्व भी इसी एयरपोर्ट रोड पर स्टंटबाजी के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से एक युवक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



स्टंटबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वैसे समय-समय पर पुलिस द्वारा अभियान चलाया भी जाता है। आज जो दुर्घटना हुई है, उसके संदर्भ में भी कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अजय कुमार सिंह, सीओ कसया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें