फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार्रवाई न निगरानी, बीच शहर में सरेआम शराब का अवैध धंधा

Sun, 15 Dec 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सुभाष चौक पुलिस चौकी के पास भोर में पांच बजे से दिन में नौ बजे तक सरकारी दुकान के बाहर बेखौफ होकर धंधेबाज शराब बेच रहे हैं। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी तमाशबीन बने रहते हैं। यह खेल करीब एक साल से चल रहा है। अवैध तरीके से शराब बेचने वाले दबंगों के भय से स्थानीय लोग भी बोलने से कतराते हैं।
विज्ञापन

आस-पास की दुकानों पर देर रात तक शराब पीने का दौर भी चलता है, हालांकि, पुलिस इससे इनकार जरूर कर रही है, लेकिन एक वीडियो में शराब बिक्री करने वाले शख्स से वार्ता करते हुए खाकी पहने सिपाही को भी देखा जा सकता है। तय कीमत से दस से 15 रुपये अधिक लेकर सुबह बिक्री की जाती है।
शहर के सुभाष चौक पुलिस चौकी के पास सुबह करीब चार बजे से चहल-पहल बढ़ जाती है। पांच बजे तक दिहाड़ी मजदूरों का पहुंचना भी शुरू हो जाता है। पुलिस चौकी से करीब 15 मीटर दूरी पर देसी शराब की सरकारी दुकान है। यह शहर का पॉश इलाका है। सुबह सड़क के किनारे फल की दुकान के पास एक तख्त के पीछे देसी शराब का खेप रख दी जाती है। शराब के शौकीन पहुंचते हैं तो सड़क पर मौजूद शख्स तय कीमत से दस से 15 रुपये अधिक रुपये लेता है और लोग जाकर वहां से शराब ले लेते हैं। प्रति दिन अलग-अलग लोग अवैध तरीके से शराब बिक्री के लिए लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को सुबह बीच शहर के बीच हो रहे इस खेल का वीडियो भी है। शराब बेचने में मशगूल युवक से पूछने पर बताया कि आबकारी विभाग और पुलिस के लोग सब जानते हैं, मालिक से उनकी बात होती है। इसलिए तय रेट से अधिक रुपये वसूला जाता है, जबकि आबकारी विभाग के नियम के अनुसार सुबह 10 से रात 10 बजे तक शराब की सरकारी दुकानों को खुलने की अनुमति है। 25 और महीने के अंतिम दिन रात को 11 बजे तक दुकानें खुल सकती हैं।
इसको लेकर सुभाष चौक पर सुबह कई बार विवाद भी हो चुका है। पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराई जाए तो इस पूरे खेल का भंडाफोड़ हो सकता है। शाम ढलते ही सुभाष चौक के आस-पास शराब के शौकीनों का जमावड़ा लग जाता है। मीट मछली और रेस्टोरेंट में बैठकर बेखौफ लोग शराब का सेवन करते हैं। इसके चलते चौराहे पर सुबह और शाम को अच्छे लोग रुकना पसंद नहीं करते हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों की मिलीभगत से सुबह नियम विरुद्ध शराब की बिक्री की जाती है।
सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। सुबह अवैध तरीके से शराब की बिक्री करना गंभीर विषय है। इसकी जांच कराई जाएगी जो दोषी मिलेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें