फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाकू मारकर की गई थी नितेश की हत्या, तीन गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चिरईहवा गांव में शनिवार की सुबह गन्ने के खेत के पास मिले शव की शिनाख्त रविवार को हो गई। मृतक की पहचान पटहेरवा गांव के हतवा टोला निवासी 15 वर्षीय नितेश प्रसाद के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से हमला कर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस तीन संदिग्ध को पकड़ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

किशोर की मां आरती देवी ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि उनका 15 वर्षीय पुत्र नितेश सात दिसंबर से गायब है। उनका आरोप था कि गांव के ही एक लड़के से बेटे का बीते एक दिसंबर को झगड़ा हुआ था। आरोपी ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिया था।
महिला का आरोप था कि सात दिसंबर को बेटे के साथ आरोपी समेत तीन लड़कों के साथ ही था। उसी समय से नितेश घर वापस नहीं आया। महिला ने बेटे के गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस आरोपी तीनों लड़कों को के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो हुआ जो पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गन्ने की खेत ने मृत पड़ा था। उसकी शिनाख्त के लिए गए परिजन उसकी पहचान नितेश प्रसाद पुत्र सुभाष के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मागी कोठिलवा गांव के गन्ने में मिले शव की पहचान नितेश के रूप हुई है। तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई है। उसने से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। किशोर के शव का रविवार को देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें