फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन को मिलेगी गति : प्राचार्य

Tue, 26 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सोमवार को डायट परिसर में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के तहत रिसोर्स सेंटर की स्थापना हुई। इसमें नामांकित तीन से छह वर्ष के बच्चों को बाला फीचर्स, बच्चों के लिए लर्निंग कार्नर, शैक्षणिक सामग्री, टीएलएम वंडर बॉक्स आदि सामग्री से शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि डायट परिसर में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के तहत रिसोर्स सेंटर की स्थापना होने से निपुण भारत मिशन को गति मिलेगी। इस रिसोर्स सेंटर में बाला फीचर्स, बच्चों के लिए लर्निंग कार्नर होने के अलावा शैक्षणिक सामग्री, टीएलएम वंडर बॉक्स आदि सामग्री रहेंगी, जिससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने में मदद मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम को जिला कार्यक्रम अधिकारी एके दुबे, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, जिला पंचायत सदस्य दीपक द्विवेदी, कसया चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन रविंद्र पांडेय ने किया।
इस दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण ऋषभ कुमार, जिला समन्वयक निपुण मदुरेंद्र कुमार शुक्ला, डायट मेंटर नोडल प्री-प्राइमरी डॉ. कमलेश कुमार, नोडल एसआरजी राम प्रकाश पांडेय, डायट प्रवक्ता धनंजय चतुर्वेदी, शिवनाथ चक्रवर्ती, मुकेश कुमार, अखलाक अहमद, चंद्रशेखर कुमार, आरती दुबे, आशुतोष दुबे, शैलेश कुमार, तारकेश्वर मिश्रा, आमोद उपाध्याय, वरुणेश चंचल पांडेय, स्काउट मास्टर नीरज बंका अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें