फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन सड़क हादसों में नौ लोग घायल

Fri, 02 Jan 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नववर्ष के पहले दिन क्षेत्र में देर शाम हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। सभी को तुर्कहा सीएचसी में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। खडडा थाना क्षेत्र के सिसवा-खडडा मार्ग में बृहस्पतिवार देर शाम एक बाइक एजेंसी के पास ग्राम सोनबरसा निवासी रामसेवक (65) अपना रिक्शा लेकर जा रहे थे। पीछे से बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। ठोकर इतना तेज लगा कि रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ठोकर मारने वाली बाइक दूसरे बाइक से टकरा गई और दोनों बाइक पर सवार इमरान अंसारी (21), होशिल चौहान (20) निवासी ग्राम हनुमानगंज टोला गंगवाछपरा तथा दूसरे बाइक पर सवार प्रिंस चौहान (20) एवं नितेश (23) निवासी ग्राम सोनबरसा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस से तुर्कहा सीएचसी भेजवाया प्राथमिक इलाज के बाद इमरान ,होशिल व प्रिंस को रेफर कर दिया गया, शेष दो का इलाज चल रहा है। दूसरी घटना पनियहवा पुल के पास हुई एक बाइक पर सवार तीन युवक दीवाकर रौनियार (18), बिट्टू (22), पियूष (20) निवासी ग्राम मल्लूडीह थाना कसया पनियहवा पिकनिक मनाने आए थे अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई और तीनों घायल हो गए।
घायलों को तुर्कहा सीएचसी लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर कर दिया गया । तीसरी घटना खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम जखिनिया के पास हुई यहां बाइक की ठोकर से उक्त गांव का असलम (8) वर्ष घायल हो गये। बाइक पर सवार आलोक व विजय निवासी ग्राम करदह थाना खडडा को चोट नहीं लगी। असलम का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें