फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बदमाशों ने लूटा था पान मसाला लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ बदमाशों ने लूटा था पान मसाला लदा ट्रक
विज्ञापन

बिहार के बताए जा रहे हैं लूट में शामिल सभी बदमाश
रामकोला(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के खोटही स्थित पेट्रोल पंप से पान मसाला लदे मिनी ट्रक को लूटने में नौ बमदाश शामिल थे। पुलिस मिनी ट्रक और उस पर लदा सामान बरामद कर दो आरोपितों को जेल भेज चुकी है। अन्य सात बमदाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में सातों के नाम बताए हैं।
विज्ञापन

नोएडा के सुजीत कुमार सिंह का पान मसाला लदा मिनी ट्रक 26 जनवरी को बमदाशों ने लूट लिया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और बृहस्पतिवार को दो आरोपितों को मिनी ट्रक सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने गैंग में नौ लोगों के शामिल होने की जानकारी दी है। ये सभी बदमाश बिहार के बताए जा रहे हैं। रामकोला के एसओ डीके सिंह ने बताया कि इस वारदात में नौ बदमाशों के शामिल होने की जानकारी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें