फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बाइक सवार की मौ

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

जौरा बाजार (कुशीनगर)। स्थानीय बाजार स्थित ओवरब्रिज के दक्षिणी लेन पर बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे एक गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इसके कुछ समय बाद फाजिलनगर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उसमें ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार घायल हो गए। एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनएच पर ट्रॉली पलटने से एक लेने जाम हो गया।
विज्ञापन

कसया थानाक्षेत्र के धुरिया नौका टोला निवासी दीपक यादव (35) और वीरेंद्र गौंड (30) फाजिलनगर किसी कार्य से गए थे। रात को घर जा रहे थे। जौराबाजार स्थित एनएच के ओवरब्रीज पर पहुंचे ही थे, तभी एनएच पर पहले से पलटा गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में ठोकर मर दिया। बाइक सवार तेज गति में थे। लिहाजा बाइक को नियंत्रित नहीं पाए। बाइक सवार दीपक और वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रॉली पलटने से रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के देसही बरवा निवासी ट्रैक्टर चालक मुकेश पटेल भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने वीरेंद्र गौंड़ और मुकेश पटेल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि बाइक सवार युवकों को पुलिस ने टार्च की रोशनी देकर रोकने का प्रयास किया था। मधुरिया के चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें