पकवा इनार। बाबा साहेब आम्टेनगर (पकवा इनार) शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ को टाल दिया गया है। यह निर्णय समिति के पदाधिकारियों ने सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत के चलते लिया है। अब समिति महायज्ञ को लेकर कुछ दिन बाद विचार करेगी।
पकवा इनार शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार से नौ दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का अनुष्ठान प्रारंभ होना था। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन, बुधवार की सुबह यहां के रहने वाले तीन दोस्तों अमन कुमार, साहिल पटेल और अंशु गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना से क्षेत्र का माहौल शोक संतप्त है। वार्ड से लेकर गांव तक माहौल पूरी तरह गमगीन है। समिति ने अब श्री शिव शक्ति महायज्ञ पर कुछ दिन बाद ही विचार करेगी। संवाद