फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहीं मिले रात्रि अधिकारी सीओ ने दर्ज कराई रपट

Mon, 09 Dec 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले की कानून और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए रात्रिचेकिंग अभियान चलाकर ड्यूटी स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात कसया सीओ कुंदन कुमार सिंह ने कोतवाली पडरौना, नेबुआ नौरंगिया और रामकोला थाना क्षेत्र में चेकिंग की। नेबुआ नौरंगिया और रामकोला थाने के रात्रि अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। सीओ ने रपट दर्ज करा दी है।
सीओ कसया ने कोतवाली पडरौना क्षेत्र में संचालित पीआरवी-5188, पीआरवी 4478 व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पीआरवी 2513, पीआरवी 4482, पीआरवी 5801, पीआरवी 5802 व रामकोला थाना क्षेत्र में पीआरवी-5194 वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीआरवी वाहन के पुलिसकर्मी सतर्क व रूट चार्ट के मुताबिक मिले।
विज्ञापन

आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद सीओ ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने की बात कही। कोतवाली पडरौना में कार्यालय, छावनी पिकेट, कठकुइयां मोड़, सुभाष चौक, कस्बा चौकी, तिलक चौक, सर्राफा मार्केट, खड्डा बुजुर्ग पिकेट, पीएनबी गार्द कोतवाली पडरौना आदि स्थानों, नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में थाना कार्यालय, सूरजनगर पिकेट, पिपरा बाजार, नौरंगिया तिराहा, खैरटिया शीतलापुर, खानूछपरा आदि व रामकोला क्षेत्र में थाना कार्यालय, मेहदीगंज आदि स्थानों पर पुलिसकर्मियों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान नेबुआ नौरंगिया व रामकोला थाने के रात्रि अधिकारी कार्यालय पर मौजूद नहीं मिले। इस पर रपट दर्ज कराई गई। शेष सभी पुलिसकर्मी मौजूद व सतर्क मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें