फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मारा चाकू, तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के गांव अनिरुद्धवा में एक युवक को कुछ युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित के पिता मुन्ना यादव ने कहा कि उनका पुत्र मुलायम यादव गांव में किसी काम से जा रहा था। उसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसे रोक कर मारपीट की। युवकों ने मुलायम की पीठ में चाकू से वार किया है। इस संबंध कुशीनगर चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें