फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनएच-28 बी के बहुरेंगे दिन, जल्द शुरू होगा चौड़ीकरण

Fri, 20 Mar 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
केंद्रीय राजमार्ग मंत्री को पत्र सौंपते सांसद विजय कुमार दुबे। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। जिले में आवागमन के लिए जीवन रेखा माने जाने वाले एनएच-28 बी के दिन बहुरने वाले हैं। बुधवार को सांसद विजय कुमार दूबे की तरफ से सौंपे गए मांग पत्र का संज्ञान लेकर केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सालों से अटके पड़े इस प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सांसद ने केंद्रीय मंत्री काे अवगत कराया कि कसया से पडरौना-खड्डा खुर्द तक फोरलेन और खड्डा खुर्द से नेबुआ होते हुए पनियहवा तक टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से कागजों में दबा है। परियोजना के लिए उन्होंने 2 अगस्त 2021 को पत्र दिया था, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिलता था। न तो सड़क का निर्माण शुरू हुआ और न ही जलनिकासी की व्यवस्था हुई। यह भी बताया कि इस मार्ग पर जिले के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हैं। सूर्य नगर, पिपरा बाजार, नौरंगिया व नेबुआ में सड़क के दोनों ओर नाला नहीं होने से बरसात में मुसीबत बढ़ जाती है। व्यापार व आवागमन दोनों प्रभावित होता है।
केंद्रीय मंत्री के इस निर्देश व सांसद की पहल को लेकर लोगों में खुशी है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब वर्षों का इंतजार खत्म हो गया है। सड़क के चौड़ीकरण से जाम व जलभराव दोनों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें