फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, थाने में शव रखकर हंगामा

Mon, 27 Jul 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। खुरहुरिया में रविवार को सुबह करीब 8 बजे नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी पिपराइच लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों को देख ससुराल वाले भाग गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता की मां मीरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति पुलिस की हिरासत में है।
गोरखपुर जिले के पिपराइच के वार्ड नंबर एक निवासी धर्मदेव प्रसाद ने अपनी पुत्री मुस्कान की शादी 10 मई 2026 को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के खुरहुरिया के जयराम प्रसाद के बेटे जितेंद्र कुमार के साथ की थी। रविवार को सुबह मुस्कान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना मृतका के ननदोई ने उसके मायके वालों को दी। मायके वाले सीएचसी पिपराइच पहुंच गए। उनको देख ससुराल वाले शव छोड़कर चले गए। मायके वाले शव को पिपराइच थाने ले गए और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसओ विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मृतका की मां की तहरीर पर पांच नामजद समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें