फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लगेंगे नए ट्रांसफाॅर्मर, ट्रिपिंग-फाॅल्ट से मिलेगी निजात

Sun, 02 Feb 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना और छितौनी बिजली उपकेंद्र पर एक-एक पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगेगा। उपभोक्ताओं को इससे लो-वोल्टेज के अलावा फाॅल्ट की समस्या से निजात मिल जाएगी। शासन से हरी झंडी मिल गई है, जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। दोनों उपकेंद्रों पर लगने वाले ट्रांसफाॅर्मर पर 2.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पडरौना बिजली उपकेंद्र से जुड़ी करीब 45 हजार आबादी को इसका फायदा मिलेगा। ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए स्थान का सीमांकन इंजीनियरिंग टीम की ओर से कर लिया गया है। पडरौना बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति के लिए दो 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के साथ-साथ फाॅल्ट की समस्याएं आम रहती हैं। यहां पर एक और पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर नगर निकाय योजना के तहत लगाया जाएगा। इसका प्रस्ताव करीब आठ माह पहले विभाग की ओर से शासन को भेजा गया था, जो पास हो गया है। 1.45 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। पहली किश्त भी शासन की ओर से जारी कर दी गई है। इसके लगने के बाद दुदही फीडर अलग हो जाएगा। इससे शहरवासियों को सुचारू रूप से बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले गर्मी के मौसम में फाॅल्ट और बिजली कटौती को लेकर शहरवासियों ने कई बार बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया था। सब कुछ ठीक रहा तो इस गर्मी में शहरवासियों को बिजली नहीं रुलाएगी। वहीं छितौनी बिजली उपकेंद्र भी ओवरलोड की समस्या थी। बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत पांच एमवीए का यहां पर एक अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसको भी मंजूरी मिल गई है। इस पर 1.02 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका पहली किस्त भी जारी की जा चुकी है। इससे करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा। छितौनी उपकेंद्र पर सिर्फ एक पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें