फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों को संरक्षित करने के लिए जरूरी इंतजाम करें : विशेष सचिव

Sun, 14 Jan 2024 03:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विशेष सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अध्यक्षता में शनिवार को गो संरक्षण अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अवशेष निराश्रित गोवंश को शत-प्रतिशत संरक्षित करने और उनके भरण-पोषण के हर संभव उपाय के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डाॅ. चंद्रभूषण ने कहा कि 11 से 13 जनवरी तक जिले के हाटा, कप्तानगंज, खड्डा, रामकोला, कसया और पडरौना गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी संंबंधित को गोवंशों को संरक्षित करने के साथ ठंड को देखते हुए चारों तरफ तिरपाल एवं पुवाल का बिछावन लगाने, काऊकोट को बाधने के निर्देश दिए गए हैं। वृहद गो-संरक्षण केंद्रों में संरक्षित गोवंशों को ठंड को देखते हुए गो-आश्रय स्थलों का समय साफ-सफाई एवं गोवंशो को ताजा पानी पिलाने के लिए केयर टेकर को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि गोवंशों के भरण पोषण के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा एवं संकेंद्रित आहार दिया जाएं। पशु चिकित्साधिकारी नियमित रूप से गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करें, ताकि बीमार गोवंशों का समय से इलाज हो सके। उन्होंने संचालित गो-आश्रयों स्थलों के मेन द्वार पर गो-आश्रय स्थल का नाम, संबंधित एसडीएम, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, बीडीओ, पशु चिकित्साधिकरी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं केयर टेकर का नाम व मोबाइल नंबर अंकित कराने के निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना तहत जिले के इच्छुक पशुपालकों को गो-आश्रय स्थलों से गोवशों को सुपुर्द करने और उन्हें गोवंशों के भरण-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने की योजना का प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। बैठक को डीएम उमेश मिश्र ने निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन की हिदायत दी। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीडीओ कल्पना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें