फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनई रेलवे ने इंदौर को आठ विकेट से हराकर ट्राॅफी पर किया कब्जा

Sun, 28 Dec 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर के पावानगर में फाइनल मुकाबले में विजेता एनई रेलवे के खिलाड़ियों को ट्राॅफी देते अति​थि।
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा के पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के राजमालती स्टेडियम में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एनई रेलवे की टीम ने शौर्य क्रिकेट एकेडमी इंदौर को आठ विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। रेलवे के खिलाड़ी आशीष सिंह को पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर मैन आफ सीरिज और मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस फाइनल मुकाबले में रेलवे के कप्तान ने टास जीतकर पहले इंदौर के टीम को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंदौर की टीम की शुरूआत काफी बेहतर रही। टीम ने बिना विकेट गंवाए 10 ओवर से पहले 141 रन बना चुकी थी, लेकिन बाद में उसके एक-एक खिलाड़ी नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। टीम ने निर्धारित 25 ओवर की मैच में 22वें ओवर के चौथे गेंद पर सभी विकेट गंवाकर 265 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसमें अमन यादव ने 31 गेंदों पर आठ छक्के, पांच चौकों के मदद से 77 रन, हिमांशु सिंह ने 36 गेंद, नौ छक्के, तीन चौकों के मदद से 71 रन, कप्तान हर्ष त्यागी ने 31 गेंद पर चार छक्के, चार चौकों के मदद से 49 और विक्रांत सिंह भदौरिया ने 26 रनों का योगदान दिया, जबकि उसके पांच खिलाड़ी पांच का अंक भी पार नहीं कर सके। रेलवे की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कृतज्ञ सिंह ने तीन, निशांत राय, भास्कर मणि त्रिपाठी ने दो-दो विकेट, त्रिशाल त्रिवेदी व अंकित यादव ने एक-एक विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 ओवर के एक गेंद शेष रहते दो विकेट गंवाकर आसानी से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

इसमें आशीष सिंह ने 67 गेदों का सामना करते हुए 13 छक्के, 12 चौकों के मदद से नाबाद 153 रन, विराट जायसवाल ने 41 गेंद पर सात छक्के, पांच चौकों के मदद से 76 रन की धुंआधार पारी खेलकर अपने टीम को जीत दिला दिया। इंदौर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विक्रांत सिंह भदौरिया व प्रिंस मौर्या ने एक-एक विकेट लिए। मैच का कमेंट्री मुहम्मद आलम तथा गुड्डू पांडेय के साथ अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी कमेंटेटर सुमित मिश्रा ने किया। मैच का लाइव प्रसारण सचिन यादव और उनके टीम द्वारा किया जा रहा है। पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि गोरखा रेजीमेंट के कर्नल देवराज भट्टाचार्य ने 1.50 लाख रुपये और विजेता ट्राफी प्रदान किया।
वहीं उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये नगद और उप विजेता ट्राफी अतिथियों ने प्रदान किया। अंत में आयोजन समिति के संरक्षक व उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान लेफ्टिनेंट कुशाग्र त्रिपाठी उर्फ आयुष त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, विकेश मिश्रा, टीएन राय, संजय यादव, सीओ जोश, डॉ. केपी सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें