पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली राजन अपने सदस्यों के साथ मिलकर पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन ब्लॉक, थाना व मधुबन एसबीआई में विध्वंसक घटना किया था। बैंक के गार्ड की हत्या कर दी थी। इसके अलावा सदस्यों के साथ मिलकर वर्ष 2013 में मुजफ्फरपुर जिला के देवरिया थाना अंतर्गत विधायक प्रतिनिधि भोला सिंह की हत्या एवं वर्ष 2018 में बगहां जिला अंतर्गत मलकौली पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।
वर्ष 2019 में गया जिला के लुटुआ थाना क्षेत्र के पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें कोबरा के एक एसआई की मृत्यु हो गई थी। 2020 में लौकरिया थाना क्षेत्र में पुलिस व एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में चार नक्सली मारे गए थे। वहां से फरार होने में राजन सफल रहा। राजन के विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब 40 मुकदमे, जबकि रामबाबू पासवान के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं।