सीएम योगी ने निकाय चुनाव के लिए डाला वोट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव के लिए गोरखपुर की वार्ड संख्या-797 में मतदान किया।
नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए मतदान करें
मतदान के बाद सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव के प्रथम चरण का आज मतदान प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश में 4.32 करोड़ से अधिक मतदाता भाग ले रहे हैं और वह नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए मतदान करेंगे। प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को सकुशल कराने की सारी व्यवस्थाएं की हैं।
भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी ने किया मतदान
गोरखपुर के वार्ड संख्या 80 शाहपुर थाने के पास एसडी एकेडमी में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने मतदान किया। मतदान के बाद समर्थकों के साथ बूथ से बाहर आए।
पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात-एसएसपी
गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि आज एक नगर निगम और 11 नगर पंचायतों के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है। सभी जगहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। PAC और BSF भी तैनात है। CCTV द्वारा निगरानी की जा रही है।
मतदान के लिए मतदाताओं की लगी लाइन
महाराजगंज में पहली बार नगर पंचायत बने पनियरा कस्बे में बूथ पर वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदाता लाइन लगाकार खड़े हो गए।
मतदान करने के लिए बुजुर्गों में खासा उत्साह
कुशीनगर जिले के सेवरही नगर पंचायत के शिवशक्ति नगर में मतदान करने के लिए बुजुर्गों में खासा उत्साह है। 95 वर्षीय मुयली देवी और 70 बर्षीय रुखिया देवी ने मतदान किया।
देवरिया जिलाधिकारी ने किया मतदान
देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने राघव नगर स्थित मतदान केंद्र स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पहली बार डाला वोट
देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मतदान केंद्र चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, गौरीबाजार का निरीक्षण किया। वहीं भलुअनी के वार्ड संख्या 8 में गोविंद बल्लभ पंत नगर में बूथ संख्या 14,15 पर मतदान करने के लिए कतार में मतदाता खड़े हैं। यहां के लोग पहली बार मतदान कर रह हैं।
महराजगंज में हल्की नोंकझोक
महराजगंज निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां निचलौल कस्बे में मतदान के दौरान एक घर के पास दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। लोगों ने किसी तरह समझा का मामला शांत कराया।
इसे भी पढ़ें: महराजगंज में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में भिड़ंत, रकम बांटने का लगाया आरोप
गोरखपुर में धीमा मतदान
गोरखपुर नगर निगम चुनाव में मतदान की शुरुवात धीमी है। यहां सुबह 9 बजे का पोल लगभग 5.4 प्रतिशत है।
देवरिया में मिला फर्जी मतदाता
देवरिया जिले में सुबह नौ बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं नगर पंचायत रुद्रपुर में जूनियर हाई स्कूल बूथ पर मतदान के दौरान पुलिसकर्मियों ने फर्जी मतदाता पकड़ा है।
महराजगंज में 10 प्रतिशत मतदान
महराजगंज जिले में सुबह नौ बजे तक 10 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया पहले मतदान, बोले- यह अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है
चुनाव को देखते हुए अस्पतालों में 205 बेड रिजर्व
निकाय चुनाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में 205 बेड रिजर्व किए गए हैं। साथ ही विशेषज्ञ डाॅक्टरों की छुट्टी निरस्त करते हुए सभी को ड्यूटी के निर्देश दिए गए हैं। जिले में तैनात 102 और 108 सेवा के 96 एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एंबुलेंस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि फोन आने के 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचें।
मतदान के लिए अपील
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है। दिन के जरूरी कार्यों की शुरूआत मतदान से करें ताकि आप भी शहर और नगर पंचायताें के विकास में सशक्त भागीदारी दर्ज करा सकें।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करूणेश ने कहा कि मतदान जरूर करें। एक-एक वोट, सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है। शहर और नगर पंचायताें के विकास में अपनी भी भागीदारी दर्ज कराने के लिए वोटिंग जरूरी है।
गोरखपुर में मतदाता नहीं डाल पा रहे वोट
पोलिंग बूथ सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में मतदाता वोट नहीं डाल पा रहे। आरोप है कि मतदाता सूची में नाम नहीं है। गलत नाम होने से पीठाशीन अधिकारी मत नहीं देने दे रहे। बीएलओ ने भी बताया कि नाम में गड़बड़ी होने की गुंजाइश बनी है।
कुशीनगर में 10.34 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में सुबह 9.00 बजे तक जनपद का कुल पोलिंग प्रतिशत 10.34% है।
महराजगंज जिले में सुबह नौ बजे तक मतदान- 10.81%
नगर पालिका महराजगंज--10.38%
नगर पालिका नौतनवां--8.11%
नगर पंचायत आनंदनगर--9.09%
नगर पंचायत घुघली---11.30%
नगर पंचायत निचलौल--9.49%
नगर पंचायत सोनौली--- 12.69%
नगर पंचायत पनियरा---11.15%
नगर पंचायत परतावल--11.22%
नगर पंचायत बृजमनगंज--13.51%
नगर पंचायत चौक बाजार---11.23%
देवरिया में सुबह नौ बजे तक करीब 10 प्रतिशत मतदान
देवरिया जनपद में 9:00 बजे तक करीब 10% मतदान हुआ है। यहां 17 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक मदनपुर नगर पंचायत में करीब 12 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम भाटपार रानी में सबसे कम 8.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। देवरिया 8.6 और बरहज में 9.26 प्रतिशत मतदान हुआ है।
देवरिया और गौरा बरहज दो नगर पालिका हैं, जबकि 15 नगर पंचायतें। इस बार जनपद में छह नव सृजित नगर पंचायतों बैतालपुर, हेतिमपुर, तरकुलवा, मदनपुर, भलुअनी, पथरदेवा में पहली बार नगर पंचायत के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। नई नगर पंचायतों के मतदाताओं में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं भी पूरे उत्साह से पहले मतदान, फिर जलपान की बात कहकर अपने घरों से सुबह ही वोट देने के लिए लाइन में खड़ी हो गई थीं।
देवरिया में पसरा सन्नाटा
देवरिया नगर पालिका:शिशु मंदिर मांटेसरी स्कूल टाउन हॉल पर बने पिंक बूथ पर 10:00 बजे पसरा सन्नाटा
गोला में पिंक बूथ पर महिला की जगह पुरुष पुलिस कर्मी तैनात।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निकाय चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़ मतदान कर रही हैं। शांति पूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। वहीं गोला नगर पंचायत के कंपोजिट विद्यालय गोला प्रथम में बूथ संख्या 16 को पिंक बूथ बनाया गया है। किंतु यहां सुरक्षा के लिए महिलाकर्मी की जगह पुरुष सुरक्षाकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं।
काजल निषाद ने किया मतदान
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद ने सर माउंट स्कूल में (जीडीए ऑफिस के पास) मतदान किया।
कुशीनगर: अंतिमा सिंह व साधना सिंह ने पहली बार किया मतदान
कुशीनगर जिले के पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में पहली बार मतदान कर खुश नजर आती अंतिमा सिंह व साधना सिंह।
102 साल की महिला किया मतदान
गोरखपुर जिले के पीपीगंज में 102 वर्ष की बेला देवी ने अपने नाती संग मतदान किया।
महराजगंज जिले में सुबह 11 बजे तक मतदान 22.97
नगर पालिका महराजगंज--23.35%
नगर पालिका नौतनवां--22.96%
नगर पंचायत आनंदनगर--20.31%
नगर पंचायत घुघली---25.38%
नगर पंचायत निचलौल--22.77%
नगर पंचायत सोनौली---26.38%
नगर पंचायत पनियरा---23.67%
नगर पंचायत परतावल--22.81%
नगर पंचायत बृजमनगंज--24.19%
नगर पंचायत चौक बाजार---20.88%
कुशीनगर में 11 बजे तक 23.54 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत-23.54
यूपी के 37 जिलों में वोटिंग जारी, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
भाजपा सांसद और विधायक ने किया मतदान
देवरिया सदर सांसद डॉ.रमापति राम त्रिपाठी और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने जिला पंचायत परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मतदान किया।
देवरिया नगर निकायः 11 बजे तक कुल- 23.4 प्रतिशत मतदान प्रतिशत
देवरिया- 19.75-
गौरा बरहज- 21.57 -
सलेमपुर- 22.4-
मझौलीराज- 22.5-
लार- 24.94-
भलुअनी- 24.64-
हेतिमपुर- 23.8-
बैतालपुर- 21.85-
गौरीबाजार- 22.3-
रुद्रपुर- 22.2-
मदनपुर- 21.2-
भटनी- 25.38 -
भाटपाररानी- 21.28 -
रामपुर कारखान- 22.65- पथरदेवा- 25.2-
बरियारपुर- 26.7 -
तरकुलवा- 24-
कुल- 23.4 प्रतिशत
गोरखपुर नगर निकायः 11 बजे तक कुल- 24.02 प्रतिशत मतदान
पिपराइच -- 24.8
उरूवा बाजार--23.5
गोला बाजार--21.7
बड़हलगंज--22.55
बांसगांव--29.3
मुंडेरा बाजार--25.0
सहजनवां- 21.7
घघसरा बाजार--27.65
पीपीगंज--19.7
चौमुखा, कैंपियरगंज--28.0
कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल--21.85
सीएम योगी ने सिद्धार्थनगर में किया प्रचार
यूपी निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी ने गुरुवार को सिद्धार्थनगर जिले में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले में विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए। ऐसे में यूपी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। यहां 11 मई को मतदान होना है।
इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में बोले सीएम योगी, स्मार्ट व सेफ सिटी के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी
गोरखपुर में बसपा प्रत्याशी पुलिस हिरासत में
गोरखपुर जिले में गोला कस्बे के वार्ड संख्या 8 बसपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार दुबे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि किसी मतदाता के साथ मारपीट कर रहे थे।
देवरिया में सभासद प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा
नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड संख्या 23 राघव नगर पश्चिमी की निर्दल सभासद प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. दिग्विजय की तहरीर पर की गई है।
यहां पूरी खबर पढ़ें: सभासद प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का FIR, बूथ की दीवार पर चस्पा किया था पोस्टर
बस्ती जिले में सीएम योगी
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी निकाय चुनाव के प्रचार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बस्ती पहुंचे। यहां नगर पालिका एवं नगर पंचायत प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम योगी ने कहा कि पैसों का सदुपयोग केवल डबल इंजन की सरकार कर सकती है। डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार जोड़िए और विकास की सुविधाओं का लाभ उठाइए।
यहां पूरी खबर पढ़ें: बस्ती जिले में बोले सीएम योगी, 'डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार जोड़िए'
Yogi Adityanath ने डाला वोट, देखें वीडियो
देवरिया जिले का हाल
नगर पंचायत बरियारपुर के मतदान केंद्र रघुनाथपुर में 50, भड़सरा 20, कुलकुला स्थान 40,साहू टोला 20 लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायत की।
महराजगंज जिले में दोपहर एक बजे तक मतदान- 37.84
नगर पालिका महराजगंज-- 36.25%
नगर पालिका नौतनवां--37.39%
नगर पंचायत आनंदनगर--33.95%
नगर पंचायत घुघली---41.90%
नगर पंचायत निचलौल--39.77%
नगर पंचायत सोनौली---42.29%
नगर पंचायत पनियरा---40.57%
नगर पंचायत परतावल--37.77%
नगर पंचायत बृजमनगंज--41.90%
नगर पंचायत चौक बाजार---37.28%
देवरिया नगर निकायः एक बजे तक 36.209 का मतदान प्रतिशत
देवरिया- 28-
गौरा बरहज- 34.82-
सलेमपुर- 34.46-
मझौलीराज- 35.35-
लार- 36 -
भलुअनी- 38.9 -
हेतिमपुर- 40.5-
बैतालपुर- 33.32
गौरीबाजार- 35.2 -
रुद्रपुर- 41.13-
मदनपुर- 31-
भटनी- 40.01-
भाटपाररानी- 36.87-
रामपुर कारखान- 35.9- पथरदेवा- 36.18-
बरियारपुर- 41.89-
तरकुलवा- 36.02-
कुशीनगर: 01 बजे तक मतदान प्रतिशत 39.90%
गोरखपुर में कम हो रहा मतदान
गोरखपुर नगर पंचायत में दोपहर एक बजे तक 36.4, जबकि नगर निगम में 23.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नगर निगम - 23.49
नप पिपराइच - 39.9
गोला बाजार -34.1
बड़हलगंज - 30
उरुवा बाजार -34.4
बांसगांव - 43
मुंडेरा बाजार - 41.1
सहजनवा -36.6
घघसरा बाजार -32.4
पीपीगंज - -32
चौमुखा - 42
कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल -35.25
कुशीनगर में नोकझोंक
कुशीनगर जिले में तमकुहीराज के कोइंदी में गलत वोट के लिए नोकझोंक हो गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। तमकुहीराज नगर पंचायत के कोइन्दी बुजुर्ग के बूथ संख्या 18 और 19 पर गलत मतदान को लेकर भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जेपी गुप्ता और पुलिस में झड़प हो गई। पोलिंग एजेंट का भी कहना था कि गलत मतदान हुआ है। इस वजह से तकरीबन आधा घण्टा तक मतदान बाधित रहा।
गोरखपुर मंडल में दोपहर 1 बजे तक, मतदान प्रतिशत
गोरखपुर, नगर निगम -- 23.49 प्रतिशत
नगर पंचायत --36.4 प्रतिशत
देवरिया नगर निकाय- 36.209 प्रतिशत
कुशीनगर -39.90 प्रतिशत
महराजगंज- 37.84 प्रतिशत
पीठासीन अधिकारी पर बैलेट पेपर पर मुहर लगाने का आरोप
देवरिया शहर के वार्ड नंबर 13 सिंधी मिल कालोनी के बूथ नंबर 73 पर एक पीठासीन अधिकारी पर बैलेट पेपर पर मुहर लगाने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक माहौल गहमा-गहमी में तब्दील रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सौरभ सिंह ने जांच पड़ताल कर मामले को शांत कराया। इसको लेकर मतदाताओं और मतदान कर्मचारियों में नोंकझोक भी हुई। एसडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि कुछ मतदाताओं ने एक पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगाया था कि वह खुद ही बैलेट पेपर पर मुहर लगा दे रहे हैं। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
निर्वाचन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध, मतदान कक्ष तक पहुंचा कैमरा
कुशीनगर के पडरौना नगरपालिका क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी के जहाज चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगा बैलेट पेपर वायरल हो रहा है। इसे लोग फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर शेयर कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
गोरखपुर मंडल में तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
गोरखपुर जिले में 3 बजे तक 11 नगर पंचायतों में 47.3 फीसदी मत पड़े। वहीं नगर निगम में 29.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।
महराजगंज जिले में तीन बजे तक 50.92 प्रतिशत मतदान हुआ।
देवरिया में तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कुशीनगर जिले में तीन बजे तक 48.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।
निरीक्षण पर निकले गोरखपुर डीएम
गोरखपुर के डीएम व एसएसपी मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया।
राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया मतदान
देवरिया खास प्राथमिक विद्यालय पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मतदान किया।
देवरिया में भाजपा और सुभासपा प्रत्याशी के पति में मारपीट
देवरिया जिले के निकाय चुनाव में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम के पति छठेलाल निगम और सुभासपा के प्रत्याशी मनोरमा देवी के पति लल्लन गुप्ता के बीच मारपीट हो गई। दोनों समर्थकों के साथ जामुनी चौराहे पर आपस में भिड़ गए। जिससे भगदड़ मच गई ।पुलिस को सड़क पर डंडा पटक हंगामा कर रहे लोगों को अलग करना पड़ा।
गोरखपुर भाजपा-सपा समर्थकों में झड़प
गोरखपुर शहर के नार्मल रोड स्थित तुलसीदास इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्ष में झड़प होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने की कोशिश करने लगी, लेकिन लोग उग्र होने लगे। बाद में एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।
जानकारी के मुताबिक, रायगंज वार्ड के मतदान केंद्र तुलसीदास इंटर कॉलेज में शाम चार बजे के करीब भाजपा और सपा के समर्थक आमने सामने हो गए। सपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि सेटिंग करके फर्जी वोट डलवाए जा रहे है। इसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया और मामला तूल पकड़ने लगा। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया।
महराजगंज में 62.3 प्रतिशत मतदान
महराजगंज जिले में शाम चार बजे तक 62.3 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
देवरिया में 57.24 प्रतिशत हुए मतदान
देवरिया जिले में शाम पांच बजे तक 57.24 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
गोरखपुर में 57.4 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर में शाम पांच बजे तक 57.4 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
कुशीनगर में हुए 58.88 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में शाम पांच बजे तक 58.88 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
गोरखपुर जिले के शाहपुर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पर हमला कर दिया है। मतदान खत्म होते ही बाइक सवार युवकों ने मारपीट की।