फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शक्ति साधना का पावन पर्व है नवरात्र

Mon, 22 Sep 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो रहा है। यह नौ दिनों का पर्व देवी दुर्गा की उपासना और शक्ति साधना का पावन समय माना जाता है। श्रद्धालु इस दौरान माता के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखकर देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी लोक में आएंगी और पालकी पर विदा होंगी।
विज्ञापन

यह संयोग लोगों के लिए बहुत ही शुभ है। कसया के इनरहां मदनपुर निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित अमन तिवारी ने बताया कि वैदिक नियमों का पालन कर मां दुर्गा की अराधान करने से घर परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने बताया कि नवरात्र में प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद कलश और देवी प्रतिमा की स्थापना कर उनका पूजन करना चाहिए।
घर के मंदिर या पूजा स्थल को साफ-सुथरा रखें। प्रतिदिन मां दुर्गा को लाल पुष्प, चुनरी और धूप-दीप अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती, देवी चालीसा या नवदुर्गा स्तोत्र का पाठ करना विशेष लाभकारी है। दीपक सुबह और शाम दोनों समय जलाना शुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें