फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यालयों में 25 को मनाया जाएगा नवारंभ उत्सव

Mon, 23 Mar 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्राथमिक विद्यालयों व को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 मार्च को नवारंभ उत्सव मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य तीन वर्ष से छह वर्ष तक की आयु के बच्चों का बाल वाटिका में प्रवेश कराना होगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को आगे की कक्षा व परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा के बीच शासन स्तर से नव आरंभ उत्सव मनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसए ने बच्चों को अगली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर रणनीतिक कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका, बाल वाटिका व बेसिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को आपस में तालमेल बिठाने के लिए कहा गया है। आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चे को बाल वाटिका व बेसिक के स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए गांव में भ्रमण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 24 मार्च तक यह काम पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

साथ ही 25 मार्च को दाखिलों का शुभारंभ करने को कहा गया है। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों को भी शामिल किया जाएगा।
बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि 25 मार्च को नवारंभ उत्सव आंगनबाड़ी केंद्रों, बाल वाटिका व परिषदीय स्कूलों में मनाया जाएगा। कोई भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न रहे। इसके लिए नजर रखी जाएगी। बीईओ स्तर से भी इसकी मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें