फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार जा रही कार से 164 बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तस्कर और बरामद अंग्रेजी शराब के साथ तमकुहीराज पुलिस। सोशल मीडिया
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज पुलिस ने तस्करी कर बिहार भेजी जा रही हरियाणा निर्मित दो ब्रांड की 164 बोतल अंग्रेजी शराब की खेप के साथ लग्जरी कार समेत बिहार निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में तस्कर शराब की तस्करी में शामिल स्थानीय कुछ लोगों का नाम बताया कि। पुलिस तस्कर के मोबाइल फोन से हुई बातचीत व मोबाइल के सीडीआर से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।
इंस्पेक्टर तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम को हरियाणा निर्मित शराब की खेप बिहार भेजने की सूचना रविवार को मिली। सूचना के आधार पर अलग-अलग पुलिस टीम बिहार की ओर जाने वाले विभिन्न रास्तों से गुजर रहे संदिग्ध वाहनों की जांच में जुट गईं।
विज्ञापन

हाईवे के हरिहरपुर स्थित पूर्वी ओवरब्रिज चौराहे के पास तमकुहीराज कस्बा चौकी इंचार्ज महेश मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम बिहार की ओर जा रहे संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिहार की ओर जा रहे संदिग्ध तेज रफ्तार आती कार देख पुलिस ने रोक जांच शुरू की। कार में छुपा कर बिहार ले जाई जा रही 164 बोतल अंग्रेजी बरामद हुई। शराब की खेप के साथ बिहार के मोतिहारी जिले के जीवधारा बाजार निवासी परमेश्वर साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस लोकल स्तर पर शराब तस्करी में लिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस टीम शराब तस्कर के मोबाइल फोन की सीडीआर की जांच के आधार पर विवेचना के दौरान तस्करी के पूरे खेल को बेनकाब करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें