फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को किया हाऊस अरेस्ट

Tue, 26 Aug 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्नेश सिंह को पुलिस ने बीते रविवार की रात करीब 11 बजे हाऊस अरेस्ट कर लिया। आवास से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी सोमवार को देर शाम तक पुलिस आवास के बाहर बैठी रही। हालांकि मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मामले से कोई सरोकार नहीं होने की बात कही। वहीं पुलिस इसकी जानकारी देने से बचती रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया कि सैंथवार मल्ल महासभा की तरफ से सोमवार को स्व. केदार सिंह स्मारक बचाओ आंदोलन व विशाल जनसभा आयोजित था। इसमें स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया था। मामले में पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्नेश सिंह को पकवा इनार उनके आवास पर ही हाऊस अरेस्ट कर लिया। इस संबंध में सीओ कुंदन कुमार सिंह से कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें