पडरौना। क्षेत्र के मंसाछापर स्थित नेहरू इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं में एलबेंडाजोल वितरित किया गया। मांसाछापर सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जिशान ने कहा कि कृमि मुक्त समाज के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। इसके लिए समय-समय पर बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा का सेवन करना होगा। इस दौरान डॉ. बीके, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. शिप्रा मिश्रा, एएनएम मंजू भारती आदि मौजूद रहे। पकड़ियार बाजार संवाद के अनुसार, कोटवा स्थित सीएचसी परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत क्षेत्र के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बच्चों को दवा खिलाई जा रही है।