मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के नेहरु स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रह शहीद बाबूराम स्मारक राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। रोमांचक मैच में नशा क्लब सिवान की टीम ने शानदार खेलते हुए तमकुहीराज की टीम 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली है।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश प्रताप राव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाॅफ में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सिवान की टीम ने एक गोल से बढ़त बना ली।
दूसरे हाॅफ में सिवान की टीम ने दबदबा कायम रखते हुए एक गोल दागकर स्कोर 2-0 के साथ बढ़त बना ली। मैच के अंतिम दौर में तमकुहीराज की टीम ने एक गोल दागे लेकिन जीत के लक्ष्य से पीछे रही। इस तरह सिवान की टीम जीत के साथ फाइनल में पहुंच गई है।इस मौके पर इकबाल अंसारी, बजरंगी यादव, फिरोज अहमद आदि मौजूद थे।