फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में नरकटिया और दौड़ में नैकाछपरा की टीम अव्वल

Fri, 10 Oct 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। हाटा ब्लॉक के न्याय पंचायत नैकाछपरा स्थित नागरिक लघु माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव एवं बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय नरकटिया के बालक और बालिका वर्ग ने कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाए रखा। वहीं प्राथमिक विद्यालय नैकाछपरा के विद्यार्थियों ने दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ हाटा अखिलेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग) 50 मीटर दौड़ में हसनैन प्रथम, अनोल द्वितीय, किशन कुमार तृतीय। जूनियर स्तर (बालक वर्ग) 100 मीटर दौड़ में रहमान प्रथम, विनीत सिंह द्वितीय, अमित शर्मा तृतीय एवं बालिका वर्ग (जूनियर स्तर) में मुस्कान प्रथम, लाडली द्वितीय, कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो (जूनियर वर्ग) में नरकटिया प्रथम, भरवलिया द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के आयोजक रमेश दुबे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्णायक की भूमिका में उपेंद्र कुमार एवं राकेश पासवान (अनुदेशक) मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम दिनेश सिंह, मंत्री रामप्रवेश यादव, सुरेंद्र सिंह, दिवाकर ओझा, कृष्ण मोहन मिश्र, शालिनी सिंह, व्यायाम शिक्षक योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें