फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बालक वर्ग में बघपरना और बालिका में परगन छपरा अव्वल

Fri, 10 Oct 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के परगन छपरा संविलियन विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत परगन मठिया के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रभाष चंद्र मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बेलवा बाबूराम के विनीत शर्मा प्रथम, बघपरना के आदर्श द्वितीय और सेखुई छपरा के हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में बेलवा बाबूराम की गुड़िया प्रथम, सेखुई छपरा की रोशनी द्वितीय और परगन छपरा की उजाला तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बघपरना की टीम ने परगन छपरा को हराकर खिताब जीता, जबकि बालिका वर्ग की कबड्डी में परगन छपरा की टीम विजेता बनीं। प्राथमिक बालक वर्ग के खो-खो मुकाबले में परगन छपरा की टीम ने रायगंज को हराया, जबकि बालिका वर्ग के खेल में बेलवा बाबूराम की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें