फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चेतावनी बिंदु से 12 सेमी ऊपर बह रही नारायणी

Thu, 17 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। वाल्मीकिनगर बैराज पर गंडक नदी का डिस्चार्ज चार दिन से एक लाख क्यूसेक के नीचे बना हुआ है। जलस्तर में भी कमी है। बरसात का सीजन एक माह बीत गया। नदी के नरम रुख से बाढ़ प्रभावित खडडा क्षेत्र के गांव के लोग राहत महसूस कर रहे है। हांलाकि यह स्थिति कभी बदल सकती है। इसकी चिंता भी है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 8 बजे नदी का डिस्चार्ज 48,800 क्यूसेक,12 बजे 56,000 क्यूसेक, 2 बजे 67,100 क्युसेक, शाम 4 बजे 69,200 क्यूसेक था। इसके सापेक्ष नदी का जलस्तर शाम चार बजे भैसहा गेज स्थल पर चेतावनी बिंदु से 12 सेमी ऊपर 95.12 था। उल्लेखनीय है कि लगभग चार दिन से डिस्चार्ज में कमी रहने से नदी का रूख शांत था।इस बरसात सीजन 15 जून से शुरू हुआ और 15 जुलाई तक नदी का नरम रूख लोगों के लिए राहत भरा रहा है।तटबंधो पर कोई दबाव नहीं है। हांलाकि नदी के जलग्रहण नेपाली क्षेत्र में लगातार बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ सकता है इसको लेकर लोग चिंतित हैं। नदी पार के गांव को जोड़ने वाली बिहार के रास्ते नौरगिया -सोहगीबरवा मार्ग में पड़ने वाला रोहुआ नाले में भी जलस्तर कम हो गया है ,लोगों का आवागमन फिलहाल सुगम बना हुआ है, लेकिन यह सुगमता कब तक रहेगी यह मौसम के मिजाज पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें