बोदरवार। यूरिया खाद के लिए किसानों में हाहाकार मचा हुआ है, समितियों से यूरिया गायब है। ऐसे में बनकटा समिति पर कार्यवाहक सचिव ने खाद मंगाकर वितरण शुरू ही किया था कि कुछ शरारती तत्वों ने सचिव से बदसलूकी करते हुए मारपीट पर आमदा हो गए। इसके चलते गोदाम पर बंद कर सचिव चले गए और किसानों को बिना खाद लिए लौटना पड़ा।
बुधवार को मोतीचक विकास खंड के बनकटा में संचालित साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण कराते समय दूसरे समिति के कुछ लोगों ने खाद को लेकर है कार्यवाहक सचिव रामसागर सिंह से बदसलूकी करते हुए हाथापाई पर उतर गए और अपशब्द बोलने लगे। मामला बिगड़ता देख मौके पर मौजूद भाजपा नेता भोजराज ने मामले का सुलझाया। बनकटा समिति पर कोई स्थाई सचिव तैनात नहीं है। इसलिए मथौली समिति के सचिव रामसागर सिंह को चार्ज देकर समिति का कार्य चलाया जा रहा है। ऐसे में किसानों को खाद के लिए कहीं भटकना न पड़े सचिव ने यूरिया खाद मंगाकर वितरण कर रहे थे। खतौनी में हिस्से के हिसाब से पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद का वितरण कर रहे थे। कुछ लड़के आए और खाद के लिए अड़ गए। समिति पर तीन सौ बोरी यूरिया थी जबकि किसानों संख्या इससे ज्यादा थी। भीड़ में अन्य क्षेत्रों के भी किसान आ गए थे और यूरिया की मांग कर रहे थे, रामसागर सिंह ने बताया कि यूरिया पर्याप्त आई थी, लेकिन कुछ लोग आकर बदसलूकी करने लगे और खेत से अधिक यूरिया की मांग करने लगे। इसके बाद गोदाम बंद कर चला आया।