फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारद मोह का प्रसंग सुनाया

Tue, 02 Dec 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर ख़ास के चंदन बरवां में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन कथा वाचक ने श्रीराम कथा में नारद मोह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति जीव को भवसागर से पार भी करती है। अगर भक्ति का अहंकार हो जाए तो अहंकार युक्त भक्ति जीव का पतन भी कर देती है।
विज्ञापन

कथा वाचक भैरव दास महाराज ने कहा कि देव ऋषि नारद भगवान विष्णु के परम भक्त थे। भगवान की भक्ति करने के लिए हिमालय की कंदरा में जाकर एक झरने के किनारे बैठकर भगवान के स्वरूप का आनंद प्राप्त करने लगे। इस दौरान छेदी, कमलेश गुप्ता, रामजी, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें