फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बनेगी नक्षत्र वाटिका, राशियों के हिसाब से लगेंगे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनपद वासियों को अधिक से अधिक पौधरोपण अभियान से जोड़ने के लिए वन विभाग खास पहल करने में जुटा है। इसके लिए विभाग की तरफ से जिले में नक्षत्र वाटिका स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग की तरफ से जिले में नक्षत्र वाटिका स्थापित करने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। इस नक्षत्र वाटिका में ऐसे पौधे लगाए जाएंगे जो लोगों की राशियों, ग्रहों एवं नक्षत्रों के हिसाब से होंगे और लोगों को लाभ पहुंचाएंगे।
राशियों और नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है। इसके अनुसार वन विभाग की ओर से वन महोत्सव पर पौधरोपण करने की तैयारी किया जा रहा है। इसी के तहत जिले में नक्षत्र वाटिका व नवग्रह वाटिका के लिए जगह की तलाश की जा रही है, जहां जिले का कोई भी व्यक्ति अपनी-अपनी राशियाें के अनुसार पौधरोपण कर सकेंगे। विभाग की तरफ से चयनित भूमि पर 12 राशियों को प्रभावित करने वाले पौधे ही रहेंगे। नवग्रहों एवं 27 नक्षत्रों को प्रभावित करने वाले पौधे होंगे।
विज्ञापन

डीएफओ वरूण सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से बनाए गए नक्षत्र वाटिका में आम लोग भी अपनी राशि-नक्षत्र के हिसाब से पौधों को लेकर अपने पौधे रोपित कर सकते हैं। नवग्रहों व नक्षत्र वाटिकाओं की स्थापना की जा रही है। इसके लिए जिले में जगह की तलाश की जा रही है। यहां लगने वाले पौधे वन विभाग जनपद वासियों को निशुल्क उपलब्ध कराएगा। भारतीय ज्योतिष मान्यता में ग्रहों की संख्या 9 मानी गई है। इसमें सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु यह नवग्रह हैं। ऐसी मान्यता है कि इन ग्रहों की विभिन्न नक्षत्र में स्थिति का विभिन्न मनुष्यों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव अनुकूल और प्रतिकूल दोनों होते हैं। ग्रहों के प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में अनेक उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें