फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुजफ्फरपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल का संचालन 10 से

Mon, 06 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेलवे प्रशासन की तरफ से दीपावली एवं छठ त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05543/05544 मुजफ्फरपुर-श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली जंक्शन-मुजफ्फरपुर वाया कप्तानगंज साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से 10 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को और श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली जंक्शन से 14 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को छह फेरों के लिए चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वारासणी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर-श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि जंक्शन से साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 10 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 12:45 बजे प्रस्थान कर मोतीपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा होते हुए कप्तानगंज 19:04 बजे, गोरखपुर से 20:45 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें