फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिवार के धरने के बाद पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने से नाराज घर वाले बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोगों के साथ पटहेरवा थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई और तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद घर वाले मान गए और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव परसौनी के टोला भटवलिया लाठौर गांव के पास मंगलवार की सुबह पेड़ से चौरा खास थाना क्षेत्र के परसौना निवासी 24 वर्षीय नितंजय का शव मिला था। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना स्थल पर पहुंचे परिजन नितंजय की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस मामले को टाल रही थी।
इससे नाराज परिजन गांव के लोगों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह पटहेरवा थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हरकत में आई पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक की मां गीता देवी की तहरीर पर निगम बर्नवाल, आलोक शर्मा, रिशु, नंदन और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद धरने पर बैठे लोग मानें। एसओ प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें