पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के परसौना बुजुर्ग गांव निवासी एक युवक की पटीदारों ने पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। हत्यारोपियों की जमानत याचिका शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की न्यायालय ने खारिज कर दी।
परसौना बुजुर्ग गांव निवासी राकेश ओझा के बेटे 18 वर्षीय राहुल ओझा की 31 नवंबर वर्ष 20 अक्तूबर 2024 को शाम पटीदारों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस इस मामले में लालीला ओझा पत्नी चंद्रमा प्रकाश ओझा, रिंकी ओझा उर्फ चंद, किरन ओझा पत्नी निकेश ओझा, लक्ष्मी ओझा उर्फ रतन ओझा पत्नी संजय ओझा निवासी परसौना बुजुर्ग ओझा टोला पर केस दर्ज कर लिया।