फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से मुंशी की मौता

Sun, 17 Nov 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज ब्लॉक रोड स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने राजस्व न्यायालय में निजी तौर पर मुंशी का कार्य करने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई। लोगों ने घायल को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थानाक्षेत्र के पिपरा बघेल निवासी दूधनाथ यादव (50 ) तमकुहीराज राजस्व न्यायालय में एक अधिवक्ता के पास रहकर मुंशी का कार्य करते थे। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे राजस्व न्यायालय से उप निबंधक कार्यालय की तरफ विधिक कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तहसील मुख्यालय को ब्लॉक से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के रास्ते तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बोलेरो पलट गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मुंशी दूधनाथ यादव को मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें