फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना हत्याकांड : महिला के पति समेत दो गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रेम प्रसंग में रिश्तेदार की लाठी से पीटकर हत्या करने वाले महिला के पति समेत दो को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी 27 वर्षीय मुन्ना की रिश्तेदारी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बलुचहा गांव में नथुनी के घर थी। नथुनी की पत्नी से मुन्ना की काफी नजदीकिया थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इसकी जानकारी पूरे गांव के लोगों को थी। नथुनी को भी मुन्ना और अपनी पत्नी का व्यवहार देख संदेह था।
रविवार की रात मुन्ना और नथुनी की पत्नी गांव के बाहर खेत में आपत्तिजनक हालत में मिले। नथुनी आवेश में आकर लाठी से मुन्ना के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में मुन्ना के बड़े भाई की तहरीर पर नथुनी उर्फ चईती समेत अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। नथुनी उर्फ चईती, इसका पटीदार सागर को रविंद्र नगर पुलिस ने मंगलवार को सोहरौना नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। नथुनी के निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से प्रयुक्त लाठी को बरामद किया। विवेचना के दौरान घटना में शामिल अन्य लोगों का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस गिरफ्तार करेगी। वहीं घटना के बाद से भी की नजर गांव पर है। रविंद्र नगर थानाध्यक्ष शरद भारती ने बताया कि दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें