फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निरीक्षण को लेकर पालिकाध्यक्ष ने एसडीएम से मांगा लिखित आदेश

Sat, 22 Aug 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका में बृहस्पतिवार को एसडीएम के औचक निरीक्षण का मामला चर्चा में है। नगर पालिका अध्यक्ष ने एसडीएम को पत्र भेजकर निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी प्रवेश द्वार करीब डेढ़ घंटे तक बंद कराने और कर्मचारियों से अभिलेख व पंजिकाएं मांगे जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने एसडीएम से नगर पालिका का निरीक्षण करने के लिए मिले लिखित आदेश की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल की ओर से 20 अगस्त को भेजे पत्र में कहा गया है कि एसडीएम सुबह करीब 10:10 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के सभी प्रवेश द्वार करीब डेढ़ घंटे तक बंद करा दिए गए। अध्यक्ष के अनुसार, इससे आम लोगों, सभासदों और कर्मचारियों के काम प्रभावित हुए। इसको लेकर लोगों और सभासदों में नाराजगी भी रही। अध्यक्ष ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर पालिका के अलग-अलग कमरों में जाकर कर्मचारियों से सरकारी पंजिकाएं और अभिलेख मांगे। अध्यक्ष का कहना है कि नगर पालिका के कामकाज और रिकॉर्ड की जांच के लिए तय नियमों का पालन किया जाना चाहिए।
अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा है कि यदि एसडीएम को निरीक्षण करने और रिकॉर्ड मांगने के लिए मंडलायुक्त गोरखपुर की ओर से आदेश दिया गया है, तो उसकी प्रति उपलब्ध कराएं। पत्र की प्रति प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग, मंडलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी कुशीनगर और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भी भेजी गई है। इस संबंध में एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षण किया गया था। उसकी रिपोर्ट भी ऊपर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें