फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट पर भड़के पालिका कर्मी, नगर की सफाई व्यवस्था ठप

Mon, 11 May 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। शनिवार को वार्ड नंबर एक में सफाई कर्मचारी अरुण प्रसाद से मारपीट के विरोध में रविवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप कर दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं होती, तब तक सफाई कार्य बंद रहेगा।
विज्ञापन

पीड़ित सफाई कर्मचारी अरुण प्रसाद का आरोप है कि वह शनिवार को वार्ड नंबर एक में सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और अपने दरवाजे पर झाड़ू लगाने की बात को लेकर उनसे उलझ गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद साथी कर्मचारियों में नाराजगी फैल गया। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने रविवार को सफाई कार्य ठप कर दिया।
रविवार सुबह नगर पालिका कार्यालय गेट के सामने सभी सफाई कर्मचारी एकत्र हुए और घटना की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मियों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उनमें भय का माहौल है। कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका के अधिकारियों और कोतवाल संजय दुबे ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद सभी कर्मचारी एसडीएम आवास पहुंचे, हालांकि उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि सोमवार को तहसील पहुंचकर प्रशासन से न्याय की मांग करेंगे और कार्रवाई होने तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
सफाई व्यवस्था ठप होने का असर पूरे नगर में देखने को मिला। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई मोहल्लों में सड़क किनारे और नालियों के पास कचरा जमा होने से दुर्गंध फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। नगरवासियों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें