फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने पंक्चर की साइकिल, पैसा खाकर हाथी बीमार: राजनाथ

Sat, 25 Feb 2017 12:37 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कालेज में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा के पूर्व या वर्तमान पीएम या सीएम पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही खटिया पकड़ ली थी। बाद में कूदकर साइकिल पर चढ़े, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने ही साइकिल पंक्चर कर दिया था और चाचा ने चेन तोड़ दी। हाथी को भी पीपल के पत्तों की जगह नोटों का चारा खिला दिया गया, जिसकी वजह से उसकी सेहत बिगड़ चुकी है। पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सार्क सम्मेलन में उनके देश में जाकर सबक सिखाया गया।       
विज्ञापन


करीब आधे घंटे के अपने संबोधन में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव ने इस देश की दशा व दिशा बदल दी थी। तीन साल का समय निकल चुका है। शुभचिंतक सरकार को अच्छा मानते हैं तो विरोधी कहते हैं कि उतना अच्छा नहीं किया जितना करना चाहिए, लेकिन देश ही नहीं दुनिया को कोई भी व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार को लेकर उंगली नहीं उठा सकता।

यूपी में भी कांग्रेस, सपा, बसपा व भाजपा ने सरकार चलाई है। भाजपा के किसी पूूर्व मुख्यमंत्री पर दाग नहीं लगा। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार प्रयास के बाद भी पाकिस्तान आदत से बाज नहीं आता। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में उनकी और रक्षा मंत्री की बैठक हुई, जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक का निर्णय लिया गया था। सितंबर महीने में रात में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की खबर आई तो बीएसएफ के अफसर को आदेश दिया कि पहले गोली मत चलाना, लेकिन जब चलाना तो गिनना मत।
विज्ञापन


सार्क सम्मेलन की चर्चा करते हुए कहा कि जब खबर लगी कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री मोदी व उनके विरुद्घ प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहां जाने का निर्णय लिया और इस्लामाबाद में जाकर पाक को बेनकाब किया। आखिर में उन्होंने लोगों से ठेठ भोजपुरी में संवाद कायम किया। साथ ही बिजली, सिंचाई, रोजगार आदि के मुद्दे पर सपा सरकार को घेरते हुए कहा कि काम बोलता नहीं दिखता है।

गृह मंत्री से पहले इस सभा का संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने भारत को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया था। केंद्र की भाजपा सरकार ने इस लूट खसोट पर रोक लगाई। राहुल बाबा ने पहले संसद में कहा कि बहुत अच्छा फैसला है और फिर पलटते हुए कहने लगे कि कम से कम तीन दिन का तो मौका दे देते।      

सभा को राजस्थान के कोटा के सांसद ओम बिड़ला, भाजपा के फाजिलनगर सीट से उम्मीदवार गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, बैरिस्टर जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने की।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें