पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया गांव में ग्राम पंचायत की तरफ से प्रस्तावित विवाह भवन निर्माण के लिए सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर नींव रखी। मड़ार विंदवलिया गांव के बरईपट्टी टोले के क्रांति चौक पर ग्राम पंचायत की तरफ से लगभग 7.50 लाख की लागत से विवाह भवन निर्माण कराया जाना है। भवन निर्माण की शुरुआत सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानंद पांडेय ने कराई। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नगरों और ग्राम पंचायतों का विकास कर ही है। नगरों की भांति गांव की जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए हर गांवों में युद्ध स्तर पर वातानुकूलित पानी टंकियों का निर्माण हो रहा है। आने वाले समय में ग्राम पंचायतें भी नगर पंचायतों की भांति चमकेंगी।
ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ने कहा कि इस भवन के बन जाने से लोगों को वैवाहिक कार्यक्रम करने में काफी सुविधा होगी। इस दौरान शेषनाथ यादव, मंडल अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता, गोविंद आदि मौजूद रहे।