फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी नजदीक, युवक का नहीं चला पता, ढूंढ़ रहीं एसओजी और पुलिस की चार टीमें

Fri, 31 Jan 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया से लापता युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। शादी को सिर्फ आठ दिन बचे हैं। उसे ढूंढ़ने के लिए एसओजी के अलावा पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। एक युवती समेत निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। वहीं घर वाले अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ी बांगर टोला निवासी राजेश श्रीवास्तव के बेटे 30 वर्षीय अनुराग श्रीवास्तव 19 जनवरी की शाम को करीब पांच बजे अपनी शादी का कार्ड देने के लिए घर से बाइक लेकर नौरंगिया के लिए निकला। इसकी बाइक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बड़ी नहर बहुपरना गांव के सामने मिली, जबकि युवक की शादी सात फरवरी को होने वाली है। उसके भाई अभिलाष श्रीवास्तव ने नेबुआ नौरंगिया थाने में सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। मगर अब तक युवक का पता नहीं चला है। परिजन एसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी है। एसपी ने नेबुआ नौरंगिया और रामकोला थाना के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया है जो युवक की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

शादी का दिन नजदीक आने से परिजन और युवती पक्ष के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। घर वालों के अनुसार बहुपरना गांव के सामने बाइक खराब होने की बात अपने भाई रौनक श्रीवास्तव को फोन कर बताई थी। इस पर भाई अपने साथ गांव के ही मित्र सुजीत राय के साथ वहां पहुंचा तो बाइक खड़ी थी। चाभी भी लगी हुई थी, लेकिन अनुराग श्रीवास्तव मौके पर नहीं था।
काफी खोजबीन के बाद बड़ा भाई अभिलाष श्रीवास्तव नेबुआ नौरंगिया थाना पर पहुंचे और भाई के गायब होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी की दर्ज कर खोजबीन शुरू की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने उसके मोबाइल का सीडीआर निकलवाया और लोगों से जो बात की थी उनसे भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें