फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरटेक के दौरान भिड़े बाइक सवार, छह घायल

Wed, 13 May 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला–पडरौना मार्ग पर मथुरा नगर के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे डीसीएम को ओवरटेक के प्रयास में दो बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें रामकोला सीएचसी भिजवाया। दो की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात दो बाइक से छह युवक पडरौना की तरफ से जा रहे थे। कस्बे के मथुरा नगर के पास पडरौना की तरफ से जा रही डीसीएम को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बाइक सवार आपस में भिड़ गए। सभी छह लोग सड़क पर गिर गए। इनमें 20 वर्षीय दीपक गौतम निवासी पताही बुजुर्ग, 26 वर्षीय अभय निवासी दांदोपुर, अरविंद भारती निवासी अमवा मंदिर, 32 वर्षीय विनोद निवासी छावनी पडरौना, 27 वर्षीय चंदन निवासी कर्महवां कैंपियरगंज और एक अन्य युवक शामिल है। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने अभय और अरविंद की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें