फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलक पट्टी गांव के सामने नहर की पटरी पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार नेहरू नगर वार्ड निवासी अफजल राइन उर्फ मनी (36) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अफजल राइन उर्फ मनी सोमवार को शाम तमकुहीराज डोल मेले में गया था। मंगलवार को बाइक से नहर की पटरी के रास्ते घर जा रहा था। पडरौना की तरफ से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। अफजल की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर उसके चाचा असरफ घटनास्थल पर पहुंचे। अफजल वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से घर वालों में मातम छा गया। अफजल के तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष शनि कुमार ज्वाला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें